22.7.12

शहर और पहाड़




मैं शहर में रहता हूँ : मैं "अस्पताल" में पैदा हुआ.
मैं पहाड़ में रहता हूँ : मैं "घर" में  पैदा हुआ। 
मैं शहर में बीमार हुआ : पिताजी चिंता में हैं , कितना insurance कवर होगा।
मैं  पहाड़ में बीमार हुआ : पिताजी ज़मीन बेच के डॉक्टर के पास लाये हैं।
मैं शहर में रहता हूँ  : पिताजी दुपहिया बेच के car लेने वाले हैं।
मैं पहाड़ में रहता हूँ : पिताजी कहते हैं वो और गाय लेंगे।
मैं शहर में रहता हूँ  : पिताजी कहते हैं वो लोन ले के नया business  शुरू करेंगे।
मैं पहाड़ में रहता हूँ : पिताजी कहते हैं लोन किसानों को मार डालता है ।
मैं शहर में रहता हूँ  : सरकार  कहती है पिताजी का business अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है ।
मैं पहाड़ में रहता हूँ : सरकार कहती है पिताजी का शहर जाना एक समस्या  है जिसे पलायन कहते हैं।
मैं शहर में रहता हूँ  : कल की सुबह उम्मीद भरी है।


मैं पहाड़ में रहता हूँ : कल फिर सुबह खेत पे जाना है। कल फिर एक सँघर्ष  है।

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails